राजद का महाधरना आज
Updated at : 25 Jun 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल जनहित में नहीं: अन्नपूर्णा झुमरीतिलैया : प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर महागंठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में राजद द्वारा 25 जून को आहूत धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार का संशोधित भूमि […]
विज्ञापन
संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल जनहित में नहीं: अन्नपूर्णा
झुमरीतिलैया : प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर महागंठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. बैठक में राजद द्वारा 25 जून को आहूत धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार का संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल जनहित में नहीं है. इसके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. इसके तहत 25 जून को समाहरणालय परिसर में धरना दिया जायेगा. धरना से पूर्व जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि यह धरना ऐतिहासिक होगा. इसमें महागंठबंधन के सभी दल शामिल होंगे. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, झाविमो राजेंद्र सिंह, राजद के राजकुमार यादव, माकपा के रमेश प्रजापति, असीम सरकार, अशोक यादव समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




