हर दो माह पर होगी कार्यकारिणी की बैठक

Updated at : 25 Jun 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
हर दो माह पर होगी कार्यकारिणी की बैठक

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक रविवार को चित्रगुप्त नगर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद व संचालन महासचिव मनोज सहाय पिंकू ने किया. बैठक में बताया गया कि सर्वसम्मति से हर दो माह पर कार्यकारिणी की बैठक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में होगी. इसके बाद संगठन चलाने के लिए […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक रविवार को चित्रगुप्त नगर में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद व संचालन महासचिव मनोज सहाय पिंकू ने किया. बैठक में बताया गया कि सर्वसम्मति से हर दो माह पर कार्यकारिणी की बैठक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में होगी. इसके बाद संगठन चलाने के लिए कोष संग्रह पर चर्चा की गयी. बताया गया कि नगर पर्षद क्षेत्र के एक वार्ड का चयन कर सप्ताह में एक दिन बैठक होगी,

जिसमें वार्ड समिति का गठन किया जायेगा. मौके पर महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य चुने जाने पर तथा महासभा के महासचिव मनोज सहाय पिंकू को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कायस्थ महासभा ने बुके देकर सम्मानित किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा.

मौके पर कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, प्रवक्ता शैलेश कुमार शोलू, प्रदेश प्रतिनिधि तारकेश्वर प्रसाद, नूतन बाला सिन्हा, बीरेंद्र अंबष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमल कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव नवल किशोर प्रसाद, अतुल कुमार सिन्हा, सुरेश कुमार, अमरेंद्र कुमार सतीश, मीता सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, अजय कुमार मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय

ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola