हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी.

Updated at : 17 Jun 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी.

झुमरीतिलैया : जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. रमजान माह के 30 दिन पूरे होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी व एक-दूसरे से गले लग ईद की बधाई दी. इसके बाद लोगों ने घर-घर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गयी. रमजान माह के 30 दिन पूरे होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी व एक-दूसरे से गले लग ईद की बधाई दी. इसके बाद लोगों ने घर-घर घूम कर सेवई का लुत्फ उठाया. सुबह से शाम तक जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे. ईद मिलन का कार्यक्रम विभिन्न जगहों पर दिनभर चलता रहा. लोगों ने भादोडीह, जलवाबाद, झलपो, मोरियावां, दर्जी मुहल्ला, कोडरमा में ईद की नमाज अदा की. मौके पर एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीओ अनिल शंकर, सीओ अशोक राम, बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, थाना प्रभारी राज वल्लभ पासवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola