बोल्डर लदा एक हाइवा जब्त

Updated at : 10 Jun 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
बोल्डर लदा एक हाइवा जब्त

मरकच्चो : नवलशाही थाना के समीप खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद व खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने शनिवार को अभियान चलाकर बिना चालान के बोल्डर लदे एक हाइवा (जेएच-02एजे-7539) को जब्त किया. बताया जाता है कि हाइवा बरियारडीह की ओर से बोल्डर लेकर नवलशाही के चमारो क्रशर मंडी जा रहा था. इसी दौरान थाना भवन के […]

विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही थाना के समीप खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद व खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने शनिवार को अभियान चलाकर बिना चालान के बोल्डर लदे एक हाइवा (जेएच-02एजे-7539) को जब्त किया. बताया जाता है कि हाइवा बरियारडीह की ओर से बोल्डर लेकर नवलशाही के चमारो क्रशर मंडी जा रहा था. इसी दौरान थाना भवन के समीप पहले से मौजूद पदाधिकारियों नें हाइवा को रुकवा कर चालक से बोल्डर से संबंधित कागजात की मांग की. चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इस कार्रवाई के दौरान ही मौका पाकर चालक भागने में सफल रहा. मामले के आगे की कार्रवाई को लेकर हाइवा को थाना में सुरक्षित रखा गया है. मौके पर थाना प्रभारी शाहिद रजा, सअनि अजीत कुमार व पुलिस जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola