जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या

Updated at : 08 Jun 2018 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में गोली मार कर हत्या

कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम असनाबाद तिलैया का रहने वाला है मृतक अल्ताफ हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो अन्य को तलाश रही है पुलिस आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना रोड को एक घंटे रखा जाम कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरवा में जमीन विवाद को […]

विज्ञापन

कोडरमा थाना क्षेत्र के भंडरवा में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

असनाबाद तिलैया का रहने वाला है मृतक अल्ताफ
हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो अन्य को तलाश रही है पुलिस
आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना रोड को एक घंटे रखा जाम
कोडरमा : कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडरवा में जमीन विवाद को लेकर बुधवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान 31 वर्षीय अल्ताफ हुसैन उर्फ गूड्डू (पिता अब्दुल करीम, निवासी असनाबाद झुमरीतिलैया) के रूप में हुई है. देर रात हुई इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव का अंत्यपरीक्षण करने के बाद पहुंचने पर गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे असनाबाद के पास रांची-पटना रोड को जाम कर दिया. लोगों ने बीच सड़क पर टायर जला कर रोष जताया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की. हालांकि, बाद में पहुंचे डीएसपी कर्मपाल उरांव, तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान,
सीओ अशोक राम ने लोगों को आरोपियों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे में जाम हटवाया. घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है. मुख्य आरोपी झलपो निवासी मिन्हाज अली (पिता मेहंदी हुसैन) को घटना के बाद देर रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. मृतक के पिता अब्दुल करीम द्वारा कोडरमा थाना में दर्ज कराये गये मामले में कहा गया है कि उनकी भंडरवा में जमीन है. उक्त जमीन की बाउंड्री को कुछ लोग बार-बार तोड़ देते थे. इसी मद्देनजर अल्ताफ बुधवार रात करीब आठ बजे अपने कुछ साथियों के साथ जमीन की देखरेख करने गया था.
इसी बीच रात करीब 11 बजे तीन लोग आये और उसे सीने में गोली मार दी. गुड्डू को उनके दोस्त लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अल्ताफ के पिता के अनुसार तीन लोगों में एक को उसके दोस्तों ने मिन्हाज अली के रूप में पहचान की है, जबकि उसके साथ दो अन्य लोग भी थे. इसके पूर्व घटना की सूचना के बाद देर रात को ही तिलैया व कोडरमा थाना की पुलिस पहुंची. कोडरमा थाना प्रभारी आरके तिवारी, तिलैया थाना प्रभारी राजवल्लभ पासवान आदि ने मामले की जानकारी ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola