जिप अध्यक्ष पर मामला दर्ज

कोडरमा : थाना क्षेत्र के कोलगरमा में उत्पन्न विवाद को शांत करने के दौरान गत दिनों जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता द्वारा दिये गये बयान को भड़काऊ व आपत्तिजनक बताते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जिप अध्यक्ष के विरुद्ध हजारीबाग चौपारण के ताजपुर निवासी डाॅ रामानुज कुमार ने तीन जून को ऑनलाइल एफआइआर […]
कोडरमा : थाना क्षेत्र के कोलगरमा में उत्पन्न विवाद को शांत करने के दौरान गत दिनों जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता द्वारा दिये गये बयान को भड़काऊ व आपत्तिजनक बताते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. जिप अध्यक्ष के विरुद्ध हजारीबाग चौपारण के ताजपुर निवासी डाॅ रामानुज कुमार ने तीन जून को ऑनलाइल एफआइआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया था. आवेदन में जिप अध्यक्ष पर एक पक्ष के समक्ष अपने संबोधन के दौरान भड़काऊ व दो संप्रदायों के बीच बांटने वाला वक्तव्य कहने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गयी थी. आरोप लगाया गया था कि
जिप अध्यक्ष ने अपने भाषण में पाकिस्तान शब्द का प्रयोग गलत अर्थ में कर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया. ऑनलाइन आवेदन को लेकर पिछले तीन दिनों से पुलिस विचार-विमर्श कर रही थी. हालांकि, विचार विमर्श के बाद छह जून को जिप अध्यक्ष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




