मनोज शर्मा अध्यक्ष और संजीत सचिव चुने गये

Updated at : 06 Jun 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
मनोज शर्मा अध्यक्ष और संजीत सचिव चुने गये

झुमरीतिलैया : केश कलाकार संघ सैलून कोडरमा का चुनाव मंगलवार को साहू धर्मशाला में चुनाव पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी में हुआ. नवगठित कमेटी में मनोज शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष सिकंदर शर्मा व कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी निर्विरोध चुने गये. सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार संजीत शर्मा व अरविंद शर्मा आमने-सामने […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : केश कलाकार संघ सैलून कोडरमा का चुनाव मंगलवार को साहू धर्मशाला में चुनाव पदाधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी में हुआ. नवगठित कमेटी में मनोज शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष सिकंदर शर्मा व कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी निर्विरोध चुने गये. सचिव पद के लिए दो उम्मीदवार संजीत शर्मा व अरविंद शर्मा आमने-सामने थे. वोटिंग के माध्यम से हुए चुनाव में संजीत शर्मा ने अरविंद शर्मा को 16 वोट से पराजित किया.

नवलशाही मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष सुशांत ठाकुर, सचिव विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष गिरधारी शर्मा व उपाध्यक्ष अजय शर्मा निर्विरोध चुने गये. चुने गये पदाधिकारियों को पूर्व संगठन मंत्री शंकर ठाकुर, पूर्व सचिव विनोद शर्मा ने माला पहना कर स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि अगले तीन वर्षों तक पदाधिकारी पूरी निष्ठा व नि:स्वार्थ भाव से संघ की सेवा करेंगे. मौके पर चुनाव पदाधिकारी दीपक शर्मा, किशोर शर्मा, कृष्णा ठाकुर, दिनेश शर्मा, रामदेव शर्मा, सुनील शर्मा, हरिचरण शर्मा, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, शिबू शर्मा, अजय शर्मा, रौशन शर्मा, सनोज शर्मा, बाबूलाल शर्मा, भोला शर्मा, बिरजू शर्मा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola