शीतल दीप स्कूल टॉपर

कोडरमा : जिले में आइसीएसइ बोर्ड का एकमात्र स्कूल सेंट क्लेयर्स है. 10वीं की परीक्षा में इस विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा. विद्यालय के सभी बच्चे सफल रहे. 13 बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अंक से अधिक प्राप्त किया है. वहीं इस बार कोडरमा निवासी सतीश कुमार की पुत्री शीतल दीप […]
कोडरमा : जिले में आइसीएसइ बोर्ड का एकमात्र स्कूल सेंट क्लेयर्स है. 10वीं की परीक्षा में इस विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा. विद्यालय के सभी बच्चे सफल रहे. 13 बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अंक से अधिक प्राप्त किया है. वहीं इस बार कोडरमा निवासी सतीश कुमार की पुत्री शीतल दीप ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है.
वहीं दूसरे स्थान पर प्रतीक प्रकाश 94.1 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर विश्वजीत आनंद 93.8 प्रतिशत, चौथे स्थान पर अभिनव कुमार 92.83 प्रतिशत, पांचवें स्थान पर रूली कुमारी 92.5 प्रतिशत, छठे स्थान पर आदित्य अलनिष रूकड़ा 92.16 प्रतिशत, सातवें स्थान पर नैना कुमारी 92 प्रतिशत, आठवें स्थान पर सत्यम श्रोत्रिय 91.83 प्रतिशत, नौवें स्थान पर आदित्य सिंह 91.66 प्रतिशत, 10वें स्थान पर गौरव कुमार 91.5 प्रतिशत, 11वें स्थान पर मोहम्मद आलिफ अफसर 90.08 प्रतिशत, 12वें स्थान पर आदर्श कुमार 90.6 प्रतिशत व 13वें स्थान पर रचना कुमारी 90.16 प्रतिशत रहे. विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर सिन्सी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई दी है. प्राचार्या ने बताया कि यह विद्यार्थियों की मेहनत का फल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




