बैंक खाते से1.02 लाख रुपये की फर्जी निकासी

झुमरीतिलैया : बैंक खाता से फर्जी तरीके से पैसा निकासी का एक और मामला सामने आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी बेकोबार,कोडरमा निवासी नीतू कुमारी (पति विनोद राणा)ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में महिला ने कहा है कि उनका बैंक खाता एसबीआइ झुमरीतिलैया में है. 25 मई को अपनी पुत्री […]
झुमरीतिलैया : बैंक खाता से फर्जी तरीके से पैसा निकासी का एक और मामला सामने आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी बेकोबार,कोडरमा निवासी नीतू कुमारी (पति विनोद राणा)ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में महिला ने कहा है कि उनका बैंक खाता एसबीआइ झुमरीतिलैया में है. 25 मई को अपनी पुत्री के इलाज के लिए डॉ विकास चंद्रा के अस्पताल में गयी थी. इलाज के दौरान हमें सात हजार की जरूरत पड़ी, तो हमने अपने रिश्तेदार उमेश राणा को अपना एटीएम कार्ड देकर पैसा लाने को कहा.
उन्होंने मुझे कुछ समय के बाद सात हजार रुपया व एटीएम कार्ड वापस दे दिया, परंतु ठीक उसी दिन हमारे खाते से पहले 39 हजार रुपया सुभाष चंद्र गुप्ता के खाते में हस्तांतरण हो गया. पुनः 33 हजार रुपया और तीस हजार हजारीबाग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा एटीएम से हस्तांतरण किसी अन्य खाते में हो गया. यह बात पासबुक अपडेट करने पर पता चला. मेरे खाते से कुल एक लाख दो हजार रुपये की निकासी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




