बैंक खाता से एक लाख रुपये की अवैध निकासी

झुमरीतिलैया : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक खाता से एक लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित वार्ड नंबर आठ मोरियावां निवासी संजय कुमार ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में संजय ने बताया है कि उनका खाता एसबीआइ झुमरीतिलैया में है. […]
झुमरीतिलैया : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक खाता से एक लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित वार्ड नंबर आठ मोरियावां निवासी संजय कुमार ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. अपने आवेदन में संजय ने बताया है कि उनका खाता एसबीआइ झुमरीतिलैया में है. 26 मई की रात करीब 11:47 बजे के बाद उनके खाता से 40-40 हजार रुपये दो बार व 10-10 हजार दो बार करके निकासी कर ली गयी. इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आये मैसेज से मिला. उन्होंने बताया है कि एटीएम कार्ड उन्हीं के पास है, बावजूद बैंक खाता से पैसे की निकासी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




