बीडीओ सहित आठ रोजगार सेवकों से पूछा स्पष्टीकरण

कोडरमा बाजार : मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने तथा कर्तव्यहीनता के आरोप में जयनगर बीडीओ के अलावे आठ ग्राम रोजगार सेवक से डीडीसी आलोक त्रिवेदी ने स्पष्टीकरण पूछा है. जयनगर बीडीओ पर विभागीय निर्देश के बावजूद मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरी व सामग्री का अनुपात मनरेगा मार्गदर्शिका के अनुसार नहीं करने और कर्तव्यहीनता के आरोप […]
कोडरमा बाजार : मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने तथा कर्तव्यहीनता के आरोप में जयनगर बीडीओ के अलावे आठ ग्राम रोजगार सेवक से डीडीसी आलोक त्रिवेदी ने स्पष्टीकरण पूछा है. जयनगर बीडीओ पर विभागीय निर्देश के बावजूद मनरेगा अधिनियम के तहत मजदूरी व सामग्री का अनुपात मनरेगा मार्गदर्शिका के अनुसार नहीं करने और कर्तव्यहीनता के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है.
वहीं इस प्रखंड के पिपचो पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक राहुल कुमार, बेको के सुधीर कुमार दास, तिलोकरी के रघुनाथ रविदास व सतडीहा के मंजुर्ल होदा अंसारी पर बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने तथा मनरेगा कार्यों में लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में डीडीसी द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी, जबकि डोमचांच प्रखंड के ढाब पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक राजन कुमार , खरखार के राजकुमार दास , बेहराडीह के विभूति भूषण और बगरीडीह के महेश दास पर मनरेगा योजना में लक्ष्य से कम मानव दिवस सृजित करने, मस्टर रॉल नहीं भरने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में स्पष्टीकरण पूछा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




