पायजामा व बनियान में मिला एसआइ, निलंबित

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने बीती रात जयनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक कमलदेव सिंह पायजामा व बनियान पहन कर ओडी में ड्यूटी करते पाये गये. वर्दी पहनने के निर्देश के बावजूद करीब आधे घंटे बाद तक उन्होंने वर्दी नहीं पहनी, तो इसे एसपी ने कर्तव्य […]
कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने बीती रात जयनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक कमलदेव सिंह पायजामा व बनियान पहन कर ओडी में ड्यूटी करते पाये गये. वर्दी पहनने के निर्देश के बावजूद करीब आधे घंटे बाद तक उन्होंने वर्दी नहीं पहनी, तो इसे एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता मानते हुए उक्त एसआइ को निलंबित कर दिया. वहीं जयनगर थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें एक निंदन कि सजा दी. जानकारी के अनुसार 21 मई की रात करीब 10:30 बजे एसपी थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे.
निरीक्षण के दौरान ओडी ड्यूटी में तैनात एसआइ कमलदेव सिंह पायजामा व बनियान में मिले. एसपी करीब आधे घंटे तक थाना का निरीक्षण करते रहे. इसके बावजूद एसआइ ने वर्दी नहीं पहनी. थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद पर थाना के पदाधिकारियों के ऊपर नियंत्रण नहीं रहने के कारण एक निंदन की कार्रवाई की गई. इसके अलावा सीसीटीएनएस में सराहनीय कार्य करने के आलोक में आरक्षी 10 अरविंद कुमार को पांच सौ रुपये का रिवार्ड दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




