पुलिस और उत्पाद विभाग पर संरक्षण देने का लगाया आरोप

Updated at : 07 Apr 2018 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस और  उत्पाद विभाग पर संरक्षण देने का लगाया आरोप

देसी शराब के खिलाफ महिला समाज ने दिया धरना एसडीपीओ को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया कोडरमा बाजार : झारखंड राज्य महिला समाज कोडरमा जिला इकाई ने देसी शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना के दौरान सभा की गयी, जिसकी अध्यक्षता सरिता रानी ने की. सभा में जिप सदस्य […]

विज्ञापन
देसी शराब के खिलाफ महिला समाज ने दिया धरना
एसडीपीओ को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया
कोडरमा बाजार : झारखंड राज्य महिला समाज कोडरमा जिला इकाई ने देसी शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना के दौरान सभा की गयी, जिसकी अध्यक्षता सरिता रानी ने की.
सभा में जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में सैकड़ों महुआ दारू की अवैध भट्ठियां उत्पाद विभाग व पुलिस की संरक्षण में चल रही है. रोज नयी-नयी दुकानें खुल रही है. शराब के कारण अपराध बढ़ रहा है. महिला समाज की प्रदेश संयोजिका सोनिया देवी ने कहा कि शराब के सेवन से न सिर्फ शारीरिक क्षति होती है, बल्कि समाज में अशांति फैलती है.
कहा कि उत्पाद विभाग व पुलिस विभाग के उदासीनता से शराब माफिया मालामाल हो रहे है. शराबबंदी के खिलाफ एकजुट होकर महिलाओं को आंदोलन करना होगा. भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि सामाजिक कार्रवाई के माध्यम से पूर्ण शराबबंदी की जा सकती है. सरकार व प्रशासन इस मामले में उदासीन है.
जयनगर उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कठोर काननू बनाने की जरूरत है. लचीला कानून होने से शराब की भट्ठियों की संख्या बढ़ती जा रही है. महिलाएं शराबी पतियों से परेशान है. सहायक जिला मंत्री महेश सिंह ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर शराब के खिलाफ आंदोलन तेज करने की जरूरत है.
धरना को पूर्णिमा राय, बसमतिया देवी, बलवा देवी, गीता देवी, शांति देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, कलावती देवी ने भी सबोधित किया. मौके पर प्रेमा देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, असगरी खातून, मुनिया देवी, रीता देवी, हिरीया देवी, मुनि देवी, नर्तिका देवी, अनिता देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी, मालो देवी, रीना देवी, टिंकू देवी, सविता देवी, मुंद्रिका देवी, प्रेमा देवी, मेसरी देवी, सुदामा देवी, समरी देवी, प्रमिला देवी, दिलेश्वरी देवी, गुड़िया देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थी. धरना के बाद एसडीपीओ अनिल शंकर को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola