14 मार्च को जानी थी बारात घर पहुंचा दूल्हे का शव

Updated at : 13 Mar 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
14 मार्च को जानी थी बारात घर पहुंचा दूल्हे का शव

जयनगर : प्रखंड के ग्राम कटाहडीह निवासी सरफराज खान की शादी होने से पहले मौत हो गयी. घर के लोगों ने शादी व बारात जाने की तैयारी कर रखी थी, पर शादी से पहले दूल्हे का शव घर पहुंचा. जानकारी के अनुसार कटाहडीह निवासी सरफराज खान की शादी 14 मार्च को होनी थी. वह अपने […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के ग्राम कटाहडीह निवासी सरफराज खान की शादी होने से पहले मौत हो गयी. घर के लोगों ने शादी व बारात जाने की तैयारी कर रखी थी, पर शादी से पहले दूल्हे का शव घर पहुंचा. जानकारी के अनुसार कटाहडीह निवासी सरफराज खान की शादी 14 मार्च को होनी थी.
वह अपने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नासिक से कोडरमा के लिए रवाना हुआ था, मगर इसी दौरान औरंगाबाद के पास फैसर स्टेशन के निकट ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय जीआरपी ने उसे इलाज के लिए गया के अस्पताल में भर्ती कराया.
वहां से घायल काे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गयी. वह सात बहनों का इकलौता भाई था. उसके निधन पर कटहाडीह व आसपास के गांवों में मातम का माहौल है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल कोडरमा में हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola