महोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा

झुमरीतिलैया : तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. शोभायात्रा में जहां बतौर मुख्य अतिथि पटना से आयी समाजसेवी शालिनी गुप्ता वैश्खियार ने समाज का ध्वज पांच सेविकाओं को सुपुर्द किया. वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनीता सेठ व संयोजक पप्पू भदानी, राजू अठघरा ने हरी झंडी दिखा कर शोभायात्रा को […]
झुमरीतिलैया : तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. शोभायात्रा में जहां बतौर मुख्य अतिथि पटना से आयी समाजसेवी शालिनी गुप्ता वैश्खियार ने समाज का ध्वज पांच सेविकाओं को सुपुर्द किया. वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनीता सेठ व संयोजक पप्पू भदानी, राजू अठघरा ने हरी झंडी दिखा कर शोभायात्रा को रवाना किया.
विशिष्ट अतिथि पार्षद आशीष भदानी व रीता लोहानी ने पूजा-अर्चना की. इस वर्ष महिला दिवस को देखते हुए महोत्सव बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तीकरण की थीम पर मनाया जा रहा है. इसी के तहत समाज में पिछले 18 वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ कर समाज की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी गयी. पहले पुरुष पंच सेवक के रूप में रहते थे. इस वर्ष शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र पंच सेविकाएं थीं. संगीता कंदवे, पूर्णिमा सेठ, सारिका भदानी, अनुराधा एकघरा, सुनीति सेठ पंच सेविका के रूप में समाज का ध्वज लेकर आगे चल रहीं थी, जबकि इनके पीछे समाज के सभी सदस्य चल रहे थे.
शोभायात्रा में एक सुसज्जित वाहन में मां मथुरासिनी की तस्वीर रखी गयी थी. दो अन्य सुसज्जित वाहन में मां मथुरासिनी का जीवंत स्वरूप व नारी तू नारायाणी की आकर्षक झांकी चल रही थी. शोभायात्रा गौरी शंकर मोहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन से निकल कर गौरी शंकर मंदिर रोड, डॉक्टर गली, स्टेशन रोड, झंडा चौक, रांची पटना रोड होते हुए सामंतो काली मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना करने के उपरांत पुनः रांची-पटना रोड के रास्ते मां मथुरासिनी पथ होते हुए श्री माहुरी भवन पहुंच कर समाप्त हुई. इसके पूर्व शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया. शोभायात्रा का संचालन अरविंद एकघरा व रवि कपसिमे ने किया,
जबकि इसके परियोजना निदेशक आशीष भदानी व राकेश कपसिमे थे. शोभायात्रा के पूर्व श्री माहुरी भवन में जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य किरण कुमारी ने ध्वजारोहण किया. उन्होंने कहा कि आज सभी अभिभावकों को अपनी बच्चियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी बचपन से ही देनी चाहिए, ताकि आगे चल कर वह किसी अनहोनी से अपनी रक्षा कर सकें. शोभायात्रा में पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में सुनीति सेठ व अनिल कुमार शामिल हुए. पूजा अर्चना-पंडित अखिलेश पांडेय ने करायी.
मौके पर अविनाश सेठ, रवि कपसिमे, मनीष कपसिमे, प्रदीप पवन चौदह, अरुण सेठ, विजय वैश्यखियार, सुनील बरहपुरिया, महेंद्र कुटियार, नीरज अठघरा, माहुरी नवयुवक समिति के अध्यक्ष रीतेश लोहानी, सचिव अभिषेक रंजन, रजत बड़गवे, संदीप लोहनी, दयानंद पवन चौदह, उदय बड़गवे, अरविंद एकघरा, राजेश कपसिमे, राहुल कपसिमे, नितेश कुमार निक्की, संजय तर्वे, विनोद भदानी, दर्शन सेठ, राजेश भदानी, नवीन भदानी, नंदकिशोर सेठ, राजू लोहानी, केंद्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, महिला समिति अध्यक्ष दीपाली भदानी, सचिव आरती भदानी, आयुषी भदानी, अंकित एकघरा, वर्षा भदानी, स्मृति बरहपुरिया आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




