डायन कह कर प्रताड़ित करना कानूनन जुर्म : सूर्यमणि त्रिपाठी
Updated at : 07 Mar 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार व प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला का आयोजन कोडरमा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सूर्यमणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ मिथिलेश चौधरी, सीओ अशोक […]
विज्ञापन
कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार व प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चलंत लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला का आयोजन कोडरमा प्रखंड परिसर स्थित सभागार में किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सूर्यमणि त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि बीडीओ मिथिलेश चौधरी, सीओ अशोक राम व प्रमुख अनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि सूर्यमणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गये हैं जरूरत है उन्हें जागरूक होकर अपने अधिकारों को प्राप्त करने की. उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को डायन कह कर प्रताड़ित करना कानून की नजर में जुर्म है और इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है. महिलाओं को परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा प्रताड़ित किया जाना घरेलु हिंसा अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है. इसके अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह सहित महिलाओं से संबंधित अन्य कानूनों को विस्तार से बताया.
बीडीओ मिथिलेश चौधरी ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में महिलाएं वह सभी कार्य कर सकतीं हैं जो पुरुष करते है़ं उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता. प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाएं. आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी विशेष जोर दिया. सीओ अशोक राम ने कहा कि महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर समाज के विकास के लिए पूरी तरह तत्पर है.
स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार दुबे ने कचड़ा प्रबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम स्वच्छ रह कर अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी कचड़ा प्रबंधन के तरीकों को बताया गया. कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया. मौके पर मुखिया अंजू देवी, रीना देवी, बसंती देवी, कंचन देवी, मीना देवी, सुधा देवी, अधिवक्ता राजेश्वर प्रसाद सिंह, गिरधारी प्रसाद, गीता देवी, न्यायालयकर्मी संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




