कोडरमा में होली स्पेशल गीतों पर लोगों ने खूब की मस्ती

कोडरमा : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रागंण में रविवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शहर के प्लेबैक सिंगर नवीन पांडया ने होली स्पेशल गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने […]
कोडरमा : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रागंण में रविवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शहर के प्लेबैक सिंगर नवीन पांडया ने होली स्पेशल गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष संगीता शर्मा व ज्योति झा ने की.
सचिव अमित कुमार व सरिता विजय ने मिल कर कई तरह के मनोरंजक गेम का आयोजन किया. वहीं होली खिताब में मरखो के बेताज बादशाह से कैलाश चौधरी व मरखो की दादी अम्मा से संगीत शर्मा को नवाज गया. इस दौरान संगीता शर्मा ने लोगों से होली का त्योहार शांति व सौहार्द्र से मनाने की अपील की. कार्यक्रम के परियोजना निदेशक राजेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सह परियोजना निर्देशक अंजना केड़िया, सरिता बिजय, नीलम महर्षि, पार्षद पिंकी जैन, नवीन जैन, विशाल भदानी, अभिषेक गौरव आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन सचिव अमित कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




