झारखंड : गोहाल में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का कार्यक्रम 25 को

Updated at : 20 Feb 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : गोहाल में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का कार्यक्रम 25 को

जयनगर : प्रखंड के गोहाल, हिरोडीह व सिंगारडीह में भव्य तरीके से यज्ञ का आयोजन किया गया है. गोहाल में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नवाहपरायण यज्ञ में प्रवाचिका यूपी वृंदावन की बाल बिदुषी लाडली शरण जी व बिहार बक्सर के उपेंद्र महाराज के प्रवचन में श्रद्धालुओं […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के गोहाल, हिरोडीह व सिंगारडीह में भव्य तरीके से यज्ञ का आयोजन किया गया है. गोहाल में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा नवाहपरायण यज्ञ में प्रवाचिका यूपी वृंदावन की बाल बिदुषी लाडली शरण जी व बिहार बक्सर के उपेंद्र महाराज के प्रवचन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यहां प्रत्येक संध्या को प्रवचन होता है.
25 फरवरी दोपहर तीन बजे से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव व निशा दुबे का कार्यक्रम होगा. उल्लेखनीय है कि इस यज्ञ का उद्घाटन ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज व शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने किया. यज्ञ में विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव सहित कई लोग शामिल हुए है.
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेश पासवान, सचिव विनय कुमार राणा, सह सचिव राजेश दास, शिशु पाल सिंह, उपाध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय, संयोजक प्रकाश सिह, कोषाध्यक्ष मनोज दास, जयप्रकाश नारायण सिंह, ललन राणा, बालेश्वर राणा, लक्ष्मण राणा, चंदन पासवान, विजय राणा, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, भागी रविदास, किशोर पंडित, दिलीप भूइंया, भागीरथ दास, मुंशी सिंह, मनोज सिंह, राजकुमार यादव, मनोज पांडेय सहित समस्त ग्रामीण लगे है. यज्ञ के आचार्य यूपी वाराणसी के रंगनाथ उपाध्याय है.
हिरोडीह यज्ञ में पहुंची अन्नपूर्णा देवी : इधर, हिरोडीह में चल रहे श्री श्री 1008 श्री शतचंडी देवी सह शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ के तीसरे दिन पूर्व मंत्री सह प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया.
उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, व्यवसायी महादेव यादव भी थे. इधर, यज्ञ मंडप की परिक्रमा के दौरान कोसमाडीह के महेंद्र यादव, हिरोडीह के सुरज कुमार, जीवलाल चौधरी व दिनेश यादव ने यज्ञ मंडप की 24 घंटे की परिक्रमा की जबकि हिरोडीह के फुलमती देवी, कलावती देवी, कलिया देवी, स्वीटी कुमारी, आदित्य कुमार ने 12 घंटे की परिक्रमा की. परिक्रमा में श्रद्धालुओं की भीड उमड रही है.
यज्ञ के आचार्य अयोध्या के बसंत शास्त्री रासाचार्य अयोध्या के राधा वल्लभ व प्रवचनकर्ता अयोध्या की साध्वी गायत्री रामायणी है. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रकाश मोदी, उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोहर यादव, उप कोषाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, सचिव बाबुलाल यादव, पुजारी रामेश्वर चौधरी, यज्ञ शाला पुजारी अर्जुन चौधरी, उप सचिव हरि पासवान, व्यवस्थापक सिकंदर चौधरी, उप व्यवस्थापक बहादुर यादव, मिडिया प्रभारी मोहन पासवान, जगदीश चौधरी, रामप्रसाद यादव, विजय चौधरी, विनोद चौधरी, धर्मदेव यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, संजय चौधरी, रामलखन, विक्की सहित समस्त ग्रामीण लगे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola