शादी की खुशी गम में बदली

Published at :04 May 2014 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की खुशी गम में बदली

हादसे में जैप सात के तीन पुलिसकर्मियों की मौत विकाश/इंद्रदेव पांडेय कोडरमा : बख्तियारपुर से पुलिस मेंस एसो के संगठन मंत्री अखिलेश कुमार के पुत्र की शादी में शरीक होकर लौट रहे हजारीबाग जैप सात के तीन पुलिसकर्मी असमय काल के ग्रास बन गये. चार जवान घायल हो गये. चंदवारा थाना क्षेत्र के जामू खाड़ी […]

विज्ञापन

हादसे में जैप सात के तीन पुलिसकर्मियों की मौत

विकाश/इंद्रदेव पांडेय

कोडरमा : बख्तियारपुर से पुलिस मेंस एसो के संगठन मंत्री अखिलेश कुमार के पुत्र की शादी में शरीक होकर लौट रहे हजारीबाग जैप सात के तीन पुलिसकर्मी असमय काल के ग्रास बन गये. चार जवान घायल हो गये. चंदवारा थाना क्षेत्र के जामू खाड़ी घाटी के पास जिस तरह हादसा हुआ, उससे हर किसी का दिल दर्द से कराह उठा. घटनास्थल पर देखने से लग रहा था कि जवानों को हादसे के बाद बचने का भी मौका नहीं मिला होगा.

जाइलो गाड़ी चला रहे हवलदार वकील सिंह के साइड तो टैंकर की इतनी जबरदस्त टक्कर हुई थी कि आगे का पूरा हिस्सा दब गया था. इसी साइड पर बैठे दो अन्य हेड क्लर्क राजेश कुमार सिंह व जैप जवान विजय कुमार सिंह की भी मौत हुई. घायल पुलिसकर्मी घटना के बारे में पूछने पर पूरा नहीं बता पा रहे थे. उन्होंने इतना ही कहा कि पल भर में ही सब कुछ खत्म हो गया. घटनास्थल पर पहुंचे अन्य साथी जवान मृतकों को देख कर फूट-फूट कर रोते रहे. मृतकों के जूते व टोपी गाड़ी में ही पड़े थे.

हादसे के बाद से घाटी में जाम की स्थिति बनी रही. बाद में पहुंचे एएसपी नौशाद आलम, इंस्पेक्टर राज वल्लभ पासवान, थाना प्रभारी हरिनंदन, तिलैया थाना प्रभारी हरेंद्र तिवारी ने जाम हटाया. ज्ञात हो कि जामू खाड़ी घाटी के पास शनिवार की अहले सुबह 3.15 बजे टैंकर व जायलो कार के बीच टक्कर में उक्त जवानों की मौत हुई.

घुमावदार मोड़ बना खतरा : जिस जगह पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ, वह घुमावदार है. जंगल होने के कारण आगे की स्थिति व सड़क की दूसरी तरफ से आ रहा वाहन नहीं दिखता. ऐसे में तेज रफ्तार यहां भारी पड़ रहा है. शुक्रवार की रात भी इसी जगह पर एक हादसा हुआ था, लेकिन बताया जाता है कि उक्त वाहन किसी भाजपा नेता का था. ऐसे में पुलिस ने रात में ही वाहन हटा कर मामले को दबा दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. इससे पहले भी उक्त जगह पर कई हादसे हो चुके हैं.

जिला पुलिस ने दी श्रद्धांजलि : हादसे के बाद तीनों शव को सदर अस्पताल लाया गया. यहां पोस्टमार्टम के बाद सभी को कोडरमा जिला पुलिस बल की ओर से एसपी संगीता कुमारी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गयी. सदर अस्पताल में हजारीबाग जैप सात के कमांडेंट प्रवीण श्रीवास्तव भी पहुंचे. पूर्व आइजी व कमांडेंट रहे दीपक वर्मा व एमएम ओझा भी यहां पहुंचे थे.

बताया जाता है कि हेड क्लर्क राजेश कुमार सिंह से इनकी घनिष्ठता थी.

शिव मंदिर के पास बस-ट्रक में टक्कर, चार घायल : थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास शनिवार दोपहर को बरही की ओर से आ रही कुश्वाहा रथ नामक बस (जेएच-02-एफ-0342) की टक्कर कोडरमा की ओर से आ रहे एक ट्रक से हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. हादसे में बस में सवार शीला देवी, रानी कुमारी, मीना देवी, मथुरा राम गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से शीला देवी व मीना देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola