तीन सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 23 Jan 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
तीन सदस्य गिरफ्तार

सफलता. बाइक चोर गिरोह का खुलासा गुमो के रहनेवाले हैं सभी एक बाइक बरामद झुमरीतिलैया : शहर से बाइक चोरी करनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार सिंह (20), सागर कुमार सिंह(19) व मिथिलेश कुमार वर्मा(18)शामिल हैं. सभी गुमो वार्ड नंबर 20 के रहनेवाले हैं. इनके […]

विज्ञापन
सफलता. बाइक चोर गिरोह का खुलासा
गुमो के रहनेवाले हैं सभी एक बाइक बरामद
झुमरीतिलैया : शहर से बाइक चोरी करनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नीतीश कुमार सिंह (20), सागर कुमार सिंह(19) व मिथिलेश कुमार वर्मा(18)शामिल हैं. सभी गुमो वार्ड नंबर 20 के रहनेवाले हैं. इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की गयी है.
यह जानकारी सोमवार को तिलैया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनिल शंकर ने दी. एसडीपीओ ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को लेकर 21 जनवरी को तिलैया थाना प्रभारी कामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में एएसआइ निशात अहमद व अन्य शामिल थे. टीम को जानकारी मिली कि चोरी की बाइक को महतो आहरा के अंदर झाड़ी में छिपा कर रखा गया है.
सूचना पर पुलिस यहां पहुंची तो मौजूद एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा तो उसने पूछताछ में अपना नाम नीतीश कुमार सिंह बताया. उसने स्वीकार किया कि उक्त बाइक दो अन्य दोस्तों सागर व मिथिलेश के साथ मिल कर जवाहर टॉकीज के पास से चोरी की थी. बरामद बाइक(जेएच-12सी-4809) को लेकर थाना कांड संख्या (12/18) 11 जनवरी को दर्ज है. इस दिन तीन मोटरसाइकिल अलग-अलग जगहों से चोरी हुई थी. इसी गिरोह ने रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित ओरिएंटल बैंक के पास से व राजा बंगला रोड से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी.
बाइक चोरी में पहले भी जेल जा चुका है नीतीश
गिरफ्तार नीतीश सिंह बाइक चोरी मामले में पहले भी जेल जा चुका है. उसे एक माह पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हुए बाइक के मामले में जीआरपी ने गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेजा था. हाल ही में वह जमानत पर छूट कर बाहर आया है.
बताया जाता है कि तीनों आरोपी एक कुरकुरे फैक्टरी में काम करते थे. इसी दौरान तीनों की दोस्ती हुई और चोरी को अंजाम देने लगे. इस गिरोह के एक अन्य सदस्य सूरज मेहता (डोमचांच) को पुलिस खोज रही है. तीनों ने स्वीकार किया है कि ओरिएंटल बैंक के सामने से चोरी की गयी बाइक को फोर लेन के एक आदमी के पास मात्र नौ हजार रुपये में बेच दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola