तिलैया में दो गुट भिड़े, चार घायल

Updated at : 23 Jan 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
तिलैया में दो गुट भिड़े, चार घायल

झुमरीतिलैया : शहर के राजगढ़िया रोड के पास संचालित जगदंबा स्वीट्स के सामने सोमवार देर शाम दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट में चार लोग घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोपहर में विद्यापुरी में ही दो पक्षों में हल्का विवाद हुआ था. इसी बात […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : शहर के राजगढ़िया रोड के पास संचालित जगदंबा स्वीट्स के सामने सोमवार देर शाम दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट में चार लोग घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोपहर में विद्यापुरी में ही दो पक्षों में हल्का विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर शाम में जगदंबा स्वीट्स के मालिक व विद्यापुरी निवासी व अन्य लोग आमने-सामने हो गये.
इस दौरान हुई तलवारबाजी में सचिन यादव व मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं जगदंबा स्वीट्स के मालिक गौरव सिंह व अन्य को हल्की चोट आयी है. सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया. देर शाम पुलिस मामले की जांच कर रही थी. घटना के बाद बाजार में सन्नाटा छा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola