स्वास्थ्य कर्मी निष्ठापूर्वक कार्य करें : अमित कुमार
Updated at : 02 Dec 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बीडीओ अमित कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह समीक्षात्मक बैठक होगी. सभी एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी निष्ठापूर्वक कार्य करें, ताकि गरीबों व आम आदमी को लाभ मिल सके. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भगवान का दूसरा रूप होते हैं. स्वास्थ्य […]
विज्ञापन
जयनगर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बीडीओ अमित कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह समीक्षात्मक बैठक होगी. सभी एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी निष्ठापूर्वक कार्य करें, ताकि गरीबों व आम आदमी को लाभ मिल सके.
चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भगवान का दूसरा रूप होते हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर हो, ताकि यह केंद्र जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अजीत कुमार मंडल, शैलेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, प्रदीप कुमार, अखिलेश कुमार, दीपक सान्याल सहित कई एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




