मालगाड़ी का इंजन खराब, परिचालन बाधित
Updated at : 25 Nov 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस झुमरीतिलैया : कोलकाता-नयी दिल्ली ग्रेंड कोड के अप रेल लाइन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल परिचालन बाधित रहने के कारण कोडरमा स्टेशन पर जहां राजधानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी […]
विज्ञापन
कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
झुमरीतिलैया : कोलकाता-नयी दिल्ली ग्रेंड कोड के अप रेल लाइन पर गुरुवार रात करीब डेढ़ घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल परिचालन बाधित रहने के कारण कोडरमा स्टेशन पर जहां राजधानी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही. वहीं कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया.
जानकारी के अनुसार रेल खंड के गझंडी के आगे ढिलवां स्टेशन के पास रात करीब 8.40 बजे एक मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया. तकनीकी खराबी के कारण अप लाइन पर ही मालगाड़ी रुक गयी.
ऐसे में पीछे से चल रही ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया. रेल परिचालन बाधित रहने के कारण कोडरमा स्टेशन पर रात के 9.35 बजे से 10.50 बजे तक 2301 अप हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस खड़ी रही, जबकि 2313 सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस को कोडरमा से पहले हिरोडीह में खड़ा रखा गया. दो राजधानी एक्सप्रेस के अलावा अन्य कुछ ट्रेनों को इसके पहले के स्टेशनों पर खड़ा किया गया. बाद में रेल अधिकारियों ने गुरपा से तकनीकी टीम को बुलाया और इंजन को दुरुस्त कर रेल परिचालन शुरू कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




