सब्जी दुकानों को व्यवस्थित करने की पहल शुरू

Updated at : 24 Nov 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी दुकानों को व्यवस्थित करने की पहल शुरू

झुमरीतिलैया: शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर नगर पर्षद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फुटपाथ पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले खुदरा सब्जी विक्रेताओं को अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर नगर पर्षद द्वारा अशोका होटल के पीछे सब्जी […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर नगर पर्षद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फुटपाथ पर दुकान लगाकर सब्जी बेचने वाले खुदरा सब्जी विक्रेताओं को अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर नगर पर्षद द्वारा अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में नंबर के आधार पर दुकानों का वितरण किया जायेगा. नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं.

सभी खुदरा सब्जी विक्रेताओं को अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में स्थानांतरित किया जा रहा है. वहीं सभी थोक विक्रेताओं को बाजार समिति में स्थानांतरित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में लगभग 180 दुकानें हैं. इसकी बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर होगी.

जिस भी दुकानदार को जिस नंबर की दुकान आवंटित होगी, उसके साथ दुकानदार का आधार नंबर जोड़ा जायेगा. बाद में अगर वह दुकानदार अपनी दुकान के अलावा किसी अन्य दुकान में पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण तैयार करने तथा खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने व शहर में स्वच्छता बनाये रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी निश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश नगर विकास विभाग द्वारा दिया गया है. इस कड़ी में स्वच्छता को लेकर नगर पर्षद को अगस्त माह से लेकर दिसंबर माह तक अलग-अलग प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया गया था. सरकार के निर्देशानुसार के अनुसार अगस्त माह में सभी धार्मिक स्थल, सितंबर में सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पताल, अक्तूबर में हाउसिंग सोसाइटी, नवंबर में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में स्वच्छता प्रतियोगिता कराया गया था.

प्रतियोगिता का आयोजन अगले माह

सिटी मैनेजर श्री कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सब्जी मंडी/स्वच्छ सब्जी बाजार प्रतियोगिता का दिसंबर माह में आयोजन किया जायेगा. इसके तहत बेहतर व्यवस्था व रख रखाव को देखते हुए दुकानदारों को सम्मानित किया जायेगा. इसमें सब्जी मंडियों के रखरखाव, शौचालय की सुविधा, पेयजल की सुविधा, सब्जी मंडी से अवशिष्ट का संग्रहण, कूड़ा से खाद बनाने की सुविधा, कूड़ेदान की व्यवस्था आदि विषयों पर दुकानदारो को सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola