डोमचांच में अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त

पुलिस की टीम ने मारा छापा, स्थानीय युवाओं ने भी दिया साथ, धंधेबाज हुए फरार 20 से 25 ड्राम जावा महुआ को जला कर नष्ट डोमचांच : थाना क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है. पुलिस प्रशासन की टीम ने कुछ दिन पूर्व जहां अवैध अंग्रेजी शराब […]
पुलिस की टीम ने मारा छापा, स्थानीय युवाओं ने भी दिया साथ, धंधेबाज हुए फरार
20 से 25 ड्राम जावा महुआ को जला कर नष्ट
डोमचांच : थाना क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध शराब बनाने का धंधा जोरों पर चल रहा है. पुलिस प्रशासन की टीम ने कुछ दिन पूर्व जहां अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्टरी में छापेमारी की थी. बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध महुआ शराब के धंधे पर पुलिस ने सख्ती बरती है. अवैध शराब बनाने का गोरखधंधा जंगली क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है. पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के मधुबन पंचायत स्थित दुधपनिया जंगल में छापेमारी की तो यहां अवैध रूप से महुआ शराब की कई भट्ठियां संचालित मिली. पुलिस टीम ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से इन भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही 20 से 25 ड्राम जावा महुआ को जला कर नष्ट कर दिया गया. यही नहीं पुलिस टीम को कई ड्रम तैयार महुआ शराब को बहा दिया.
बताया जाता है कि शराब की भट्ठी कई महीनों से जंगल में संचालित हो रही थी, जबकि वन विभाग को इसकी जानकारी तक भी नहीं थी. इन दिनों जंगल को उजाड़ कर शराब के धंधेबाज भट्ठियाें का संचालन कर रहे हैं. पुलिस टीम ने शराब के साथ ही शराब बनाने के उपकरण को भी नष्ट किया. हालांकि, पूरी कार्रवाई के दौरान कोई भी भट्ठी संचालक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. छापेमारी में डोमचांच थाना प्रभारी सुनील कुमार, एसआइ विनोद सिंह के अलावा जेजे टीम मधुवन के सदस्य व पुलिस के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




