अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब ग्रिजली विद्यालय को

झुमरीतिलैया: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्ववधान में आयोजित टीएम सरोज अय्यर अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को करमा मैदान में ग्रिजली विद्यालय व सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया. ग्रिजली विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 183 रन बनाये. अंकित कुमार ने […]
गेंदबाजी करते हुए ग्रिजली के अंकित कुमार ने ही सर्वाधिक 6 विकेट लिया. फाइनल मैच में ग्रिजली विद्यालय की टीम ने सेक्रेट हार्ट स्कूल को 81 रन से हरा कर खिताब पर अपना कब्जा कर लिया.
फाइनल मैच के साथ-साथ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ग्रिजली के अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट गेंदबाज का खिताब दिया गया. वहीं सीरीज में बेहतर बल्लेबाजी के लिए सेक्रेट हार्ट स्कूल के मोहित सिंह को बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया. सीरीज में अनुशासन पूर्वक खेलने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल को बेस्ट अनुशासन का खिताब दिया गया.
केडीसीए द्वारा इन बच्चों को दिया गया यह बेहतर मंच में खिलड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. अंपायर की भूमिका राजीव सिंह व मो तहसीन तथा स्कोरर की भूमिका गौतम सिन्हा ने निभायी. मंच संचालन दिनेश सिंह ने किया. इस अवसर पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, केडीसीए के अध्यक्ष सुनील जैन, सचिव प्रदीप छाबड़ा, अमरजीत छाबड़ा अशोक दास गुप्ता, मनोज चौरसिया, राकेश पांडे, कुंदन कुमार, मुकेश कुमार, सोनू खान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




