सल्फास खिला कर महिला को मारने का आरोप, मामला दर्ज

कोडरमा बाजार: डोमचांच थाना क्षेत्र के महेशपुर में ससुराल वालों ने अपनी बहू को प्रताड़ित करते हुए सल्फास की गोली खिला कर जान ले ली. यह संगीन आरोप मृतका के पिता ने कोडरमा थाना में दिये आवेदन में लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपों में घिरे ससुराल वाले फरार बताये […]
जानकारी के अनुसार कोडरमा थाना को दिये आवेदन में बेहराडीह डोमचांच निवासी सीताराम मेहता ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री सुनीता कुमारी की शादी महेशपुर निवासी पवन मेहता के साथ की थी. वर्ष 2012 में उनके दामाद की बीमारी से मौत हो गयी. इसके बाद से बेटी के ससुरालवाले उसे अक्सर प्रताड़ित करने लगे. प्रताड़ना व मारपीट का आरोप उन्होंने ससुराल पक्ष के श्याम किशोर मेहता, अयोध्या मेहता, बिहारी मेहता, उषा देवी, पार्वती देवी, रोहित मेहता व सूरज मेहता पर लगाया है.
आवेदन में कहा गया है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करने के साथ ही उसे खाना भी नहीं देते थे. गत 12 नवंबर को सुनीता के साथ मारपीट की गयी तो उसने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी. शाम सात बजे जबरन ससुराल वालों ने सुनीता को सल्फास की गोली खिला दी. सूचना पर वे लोग महेशपुर पहुंचे व अपनी बेटी को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




