इनरव्हील ने रोटरी को सौंपा डेड बॉडी फ्रीजर
Updated at : 11 Nov 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन

डेड बॉडी फ्रीजर में तीन से चार दिनों तक डेड बॉडी को सुरक्षित रखा जा सकता है झुमरीतिलैया : इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा रोटरी भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर रोटरी क्लब को डेड बॉडी फ्रीजर सौंपा. मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राज मोहन व सीएस […]
विज्ञापन
डेड बॉडी फ्रीजर में तीन से चार दिनों तक डेड बॉडी को सुरक्षित रखा जा सकता है
झुमरीतिलैया : इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के द्वारा रोटरी भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर रोटरी क्लब को डेड बॉडी फ्रीजर सौंपा. मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राज मोहन व सीएस डॉ बीपी चौरसिया मौजूद थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा व संचालन रंजीता सेठ ने किया. उपाध्यक्ष सरिता विजय ने इनरव्हील क्लब के कार्यों को बताया. उन्होंने कहा कि डेड बॉडी फ्रीजर में तीन से चार दिनों तक डेड बॉडी को सुरक्षित रखा जा सकता है. वहीं शिक्षा मंत्री ने इस कार्य को सराहा और कहा कि इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है.
मौके पर क्लब की कंचन भदानी, मुक्ता बरहपुरिया, माला दारुका, रंजनी कंधवे, रितू सेठ, रितू तरवे, अमरजीत छाबड़ा, सुनीता पांडेय के अलावा जयकुमार गगवाल, कविक अग्निहोत्री, रतन संघई, कुमार पुजारा, सुरेश पिलानिया के अलावा कई लोग मौजूद थे. अध्यक्ष ज्योति झा ने बताया कि डेड बॉडी फ्रीजर के लिए जरूरत पड़ने पर रोटरी के पूर्व अध्यक्ष कुमार पूजारा और सुरेश पिलानिया से संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




