दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

Updated at : 11 Nov 2017 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

डोमचांच : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह रास्ता के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में संदीप कुमार राम, सूरज कुमार, राजकिशोर राम, कमला देवी व जगदीश राम शामिल हैं. संदीप कुमार राम को सबसे ज्यादा चोट लगी है. सभी घायलों का इलाज […]

विज्ञापन

डोमचांच : थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह रास्ता के विवाद को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में संदीप कुमार राम, सूरज कुमार, राजकिशोर राम, कमला देवी व जगदीश राम शामिल हैं. संदीप कुमार राम को सबसे ज्यादा चोट लगी है.

सभी घायलों का इलाज डोमचांच रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से डोमचांच थाना में अलग-अलग केस दर्ज कराया गया है. एक पक्ष के राज किशोर राम द्वारा दिये गये आवेदन में कहा है कि सुबह किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी.

इसी दौरान गणेश राम अपने घर के सदस्यों सुरेश राम, राजेश कुमार राम, दीपक कुमार राम, विशाल कुमार राम, सोनी कुमारी, सकुल देवी, सीमा देवी, जगदीश राम व अंजू देवी के साथ मिल कर तलवार, भाला व पत्थर से हमला कर संदीप कुमार राम, सूरज कुमार, राज किशोर राम, भोलू कुमार, कमला देवी को घायल कर दिया. इधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी थाना में आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola