समाज की भलाई के लिए त्याग करें

कोडरमा बाजारः गुड फ्राइडे शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति आश्रम के गिरजाघर में फादर निलेश व फादर दिलीप के नेतृत्व में मिस्सा पूजा हुई. इसके बाद प्रभु यीशु का संदेश सुनाते हुए फादर निलेश ने कहा कि हम मनुष्यों को प्रभु यीशु अपनी संतान समझते […]
कोडरमा बाजारः गुड फ्राइडे शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति आश्रम के गिरजाघर में फादर निलेश व फादर दिलीप के नेतृत्व में मिस्सा पूजा हुई. इसके बाद प्रभु यीशु का संदेश सुनाते हुए फादर निलेश ने कहा कि हम मनुष्यों को प्रभु यीशु अपनी संतान समझते हैं. हमारे पाप धोने के लिए तथा सही मार्ग पर चलने के लिए ही प्रभु सूली पर चढ़े. इस मौके पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों मौजूद थे.
फादर निलेश ने कहा कि गुड फ्राइडे त्याग और बलिदान का प्रतीक है. हमें भी समाज की भलाई के लिए त्याग करना चाहिए. इसके पूर्व फादर दिलीप के नेतृत्व में चर्च गेट से लेकर चर्च तक प्रभु यीशु की क्रूस यात्रा निकाली गयी. यात्र के दौरान 14 स्थानों पर क्रूस को रोक कर यात्र में शामिल ख्रिस्तियों ने पूजा की. यात्र में प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ने का दृश्य दिखाया गया.
इस मौके पर होली फैमिली, संत क्लेयर्स, संत जोसेफ की सिस्टर, शिक्षक व शिक्षिकाओं के अलावा पवन माइकल कुजूर, बलासियुस कुजूर, डॉ विमल प्रसाद, आशा देवी, डीएम प्रसाद, तारासियुस कुजूर, अरुण कुमार सक्सेना, संजीव कुमार आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




