अलग-अलग हादसे में दो मरे, रोड जाम
Updated at : 31 Oct 2017 1:10 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा के समीप सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से सुभाष पासवान की मौत हो गयी. वह चेचाई गांव का रहनेवाला था. वहीं दूसरी ओर गरहाई बिरसा चौक के समीप ट्रैक्टर के धक्के से रोशन दास की मौत […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा के समीप सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से सुभाष पासवान की मौत हो गयी. वह चेचाई गांव का रहनेवाला था. वहीं दूसरी ओर गरहाई बिरसा चौक के समीप ट्रैक्टर के धक्के से रोशन दास की मौत हो गयी. वह गरहाई का रहनेवाला था. रोशन ऑटो से नानी घर जा रहा था.
इसी क्रम में ट्रैक्टर और टेंपो में टक्कर हो गयी. वह टेंपो से गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ऑटो व ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गये. इधर, गरहाई में स्थानीय लोगों ने कोडरमा-जयनगर मार्ग को जाम कर दिया. थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह व सीओ अशोक राम ने मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




