Claude अब आपके कमांड पर करेगा कंप्यूटर पर काम, Anthropic का नया फीचर लॉन्च
एंथ्रोपिक क्लाउड AI कंप्यूटर कंट्रोल / सिंबॉलिक ai इमेज
Anthropic ने Claude को ऐसा फीचर दिया है जिससे यह आपके कंप्यूटर को इंसान की तरह इस्तेमाल कर सकता है. माउस, कीबोर्ड और स्क्रीन तक की ऐक्सेस लेकर यह ऐप्स खोलने से लेकर स्प्रेडशीट भरने तक का काम कर सकता है. फिलहाल यह रिसर्च प्रीव्यू केवल macOS पर पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
Anthropic ने अपने AI असिस्टेंट Claude को एक नया रूप दिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि Claude अब आपके कंप्यूटर को इंसान की तरह इस्तेमाल कर सकता है- यानी माउस, कीबोर्ड और स्क्रीन तक की पूरी ऐक्सेस लेकर आपके लिए काम कर सकता है. इसका मतलब है कि भविष्य में आपको लैपटॉप खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
कैसे काम करता है नया फीचर?
Anthropic ने बताया कि Claude अब आपके कंप्यूटर पर मौजूद ऐप्स को खोल सकता है, ब्राउजर नेविगेट कर सकता है, स्प्रेडशीट भर सकता है और अन्य डेस्कटॉप एक्टिविटीज पूरी कर सकता है. यह फीचर Claude के हाल ही में लॉन्च हुए Dispatch टूल के साथ जुड़कर काम करता है, जिससे आप अपने फोन से ही Claude को निर्देश दे सकते हैं.
यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा
इस अपडेट के बाद Claude सिर्फ एक चैटबॉट नहीं बल्कि आपका रिमोट एम्प्लॉयी बन जाता है. आप बाहर रहते हुए भी Claude को काम सौंप सकते हैं और लौटने पर देखेंगे कि वह काम पूरा हो चुका है. Anthropic के शोधकर्ता Alex Albert ने कहा- “वह भविष्य जब मुझे लैपटॉप खोलने की जरूरत नहीं होगी, बहुत तेजी से हकीकत बन रहा है.”
ऐक्सेस और उपलब्धता
Claude सबसे पहले आपके जुड़े हुए ऐप्स जैसे Slack या Calendar तक पहुंच बनाता है. जरूरत पड़ने पर यह अन्य ऐप्स के लिए अनुमति भी मांग सकता है. फिलहाल यह फीचर केवल macOS पर उपलब्ध है और रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर Claude Cowork और Claude Code के पेड यूजर्स को दिया गया है. इसके लिए Claude Desktop और मोबाइल ऐप दोनों का अपडेटेड और पेयर होना जरूरी है.
AI एजेंट्स की बढ़ती दौड़
Anthropic का यह कदम AI इंडस्ट्री में बढ़ती ऑटोमेशन और एजेंटिक AI की होड़ को दर्शाता है. Nvidia ने हाल ही में अपना Nemo Claw पेश किया है, जबकि Meta और OpenAI भी इसी दिशा में काम कर रहे हैं. ऐसे में Claude का यह नया फीचर Anthropic को प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिला सकता है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने Anthropic के Claude पर क्यों लगाया बैन? जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें: ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, लेकिन इसने दुनिया की चिंता क्यों बढ़ाई?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










