चार दुकानों में लगी आग 10 लाख का नुकसान

चंदवारा: प्रखंड के तिलैया डैम में स्थित चार दुकानों में शुक्रवार की रात आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान, जनरल स्टोर व फल की दुकान जल कर राख हो गयी. इस घटना में दुकानदारों को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता […]
रात करीब दो बजे ट्रैक्टर चालक उमेश कुमार ने फोन कर दुकानों में आग लगने की सूचना दी. दुकान मालिक जब तक पहुंचे पूरा सामान जल कर राख हो चुका था. इस संबंध में दुकानदारों ने डैम ओपी में आवेदन दिया है. मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकानदार प्रकाश पंडित ने अपने आवेदन में अगलगी की घटना से करीब डेढ़ लाख का नुकसान बताया है.
उनके अनुसार अगलगी में दुकान में रखा टायर, कंप्रेशर मशीन व सात हजार नकद जल गया. वहीं जनरल स्टोर के मालिक उमेश प्रसाद वर्णवाल के अनुसार अगलगी में उन्हें साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने से दुकान में रखा फ्रिज, नये मोबाइल फोन, कॉपी-किताब व अन्य सामान के अलावा 18 हजार नकद जल गया. फल दुकानदार श्याम कुमार पंडित ने अपने आवेदन में अाग लगने से चार लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




