छठ घाट सज-धज कर तैयार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Updated at : 26 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट सज-धज कर तैयार अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

जयनगर: लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है. बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. छठ को लेकर जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. वहीं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा छठ घाटों की सफाई युद्ध स्तर […]

विज्ञापन
जयनगर: लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है. बुधवार को व्रतियों ने खरना किया. गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. छठ को लेकर जहां बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. वहीं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालु भक्तों द्वारा छठ घाटों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है.

बुधवार को जयनगर के पेठियाबागी छठ घाट की जयनगर पूर्वी स्वच्छता कमेटी द्वारा साफ-सफाई की गयी. उबड़-खाबड़ घाट का समतलीकरण किया गया, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो. सफाई अभियान में कमेटी के अध्यक्ष किशोर स्वर्णकार, सदस्य बसंत साव, बबलू गुप्ता, रामप्रसाद सोनी, भोला राणा, मुखिया प्रतिनिधि चुरन खान आदि शामिल थे.

यह कार्य मुखिया अजमेरी खातुन के सौजन्य से कराया गया. इधर, योगियाटिल्हा बराकर नदी घाट पर शारदा विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने निदेशक बासुदेव यादव के नेतृत्व में छठ घाट की सफाई की. अभियान में प्राचार्य विजय कुमार यादव, सचिन कुमार यादव, रामचंदर यादव, सिकंदर सिंह, सूरज कुमार सिंह, बंटी कुमार सिंह, आजाद अंसारी, अजय सिंह, गायत्री देवी, पूजा देवी, रिंकी देवी, दीपिका देवी, खुशबू देवी, सुनील कुमार रंजन आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola