मोरम व बालू का अवैध उठाव जारी, ट्रक छोड़ भागे माफिया

Updated at : 25 Oct 2017 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
मोरम व बालू का अवैध उठाव जारी, ट्रक छोड़ भागे माफिया

मरकच्चो: प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में अवैध खनन कर मोरम व नदियों के विभिन्न घाटों से बालू उठाव का कार्य फल-फूल रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो मोरम का उठाव कर ट्रकों से रोजाना बिहार के विभिन्न जिलों मे भेजा जाता है. इस कार्य में स्थानीय माफियाओं के अलावा कुछ प्रशासनिक कर्मियों का भी […]

विज्ञापन
मरकच्चो: प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में अवैध खनन कर मोरम व नदियों के विभिन्न घाटों से बालू उठाव का कार्य फल-फूल रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो मोरम का उठाव कर ट्रकों से रोजाना बिहार के विभिन्न जिलों मे भेजा जाता है. इस कार्य में स्थानीय माफियाओं के अलावा कुछ प्रशासनिक कर्मियों का भी सहयोग है.

ऐसे में माफिया किस्म के लोग बेखौफ होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही मामला सोमवार की देर संध्या मरकच्चो बरियारडीह मुख्य मार्ग के तेलोडीह पंचायत के पास सामने आया. यहां अवैध खनन कर ट्रक (बीआर-01-जीसी-2936) में अवैध रूप से मोरम लोड होने की सूचना सीओ हुलास महतो को मिली.

सीओ के निर्देश के बाद थाना के एसआई जफर सिद्दीकी मौके पर पहुंचे. सीओ ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही ट्रक ड्राइवर व इसमे संलिप्त लोग ट्रक छोड़ भाग गये. चालक की व्यवस्था कर ट्रक को थाना लाने का प्रयास किया जा रहा है. उल्लेखनीय है की ऐसे माफियाओं पर कानून का शिकंजा नहीं कसने के कारण ही अवैध धंधा फल-फूल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola