आंदोलनकारी मोर्चा ने सीएम व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कोडरमा: झारखंड/वनाचंल आंदोलनकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से ज्ञापन भेज कर आंदोलनकारियों व शहीदों को सम्मान, पहचान पत्र व पुनर्वास की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा एक अगस्त 2015 से आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को जो छह […]
ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा एक अगस्त 2015 से आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को जो छह माह से ऊपर जेल में रहे है, उन्हें पांच हजार रुपये और छह माह से कम रहने वाले को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन लागू किया गया. आंदोलन के दौरान ऐसे हजारों आंदोलनकारी रहे जिन्हें थाना अथवा अनुमंडल से गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था.
ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन्हें भी पेंशन का लाभ दिया जाये. झारखंड स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाये. चिह्नितीकरण आयोग द्वारा चिन्हित आंदोलनकारियों को 15 नवंबर 2000 से जोड़ कर पेंशन दिया जाये. सातवें वेतन के अनुरूप लाभ दिया जाये. ज्ञापन में जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, अजय कृष्ण, संतोष सहाय, बैजनाथ यादव, सत्यदेव राय आदि के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




