चाकू से मां-भाई पर किया जानलेवा हमला
Updated at : 24 Oct 2017 1:21 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा: गम्हार के पेड़ में हिस्सा नहीं मिलने पर एक बेटे ने सोमवार को अपनी ही मां व भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी युवक ने अपने भाई व मां पर एक के बाद एक कई वार किये. इस हमले में दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने […]
विज्ञापन
कोडरमा: गम्हार के पेड़ में हिस्सा नहीं मिलने पर एक बेटे ने सोमवार को अपनी ही मां व भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी युवक ने अपने भाई व मां पर एक के बाद एक कई वार किये. इस हमले में दोनों मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मां-बेटे को बचाया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो स्थित अंसार मोहल्ले की है. पुलिस को दिये बयान में मो इशहाक ने बताया है कि सुबह में वे अपनी पत्नी आशमा खतून के साथ घर के बगल में स्थित सूखा गम्हार के पेड़ को काट रहा था.
उक्त पेड़ से घर व बाथरूम को नुकसान पहुंच रहा था. हम दोनों को पेड़ काटते देख बड़ा बेटा मो फिरोज वहां आया और पेड़ काटने में सहयोग किया. जब वे पेड़ काट कर घर की ओर आगे बढ़े तो इसी दौरान छोटा बेटा मो जावेद ने अपने बड़े भाई मो फिरोज व मां आशमा खातून पर चाकू से हमला कर दिया. जावेद ने एक के बाद एक वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए व बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. लोगों ने आरोपी युवक मो जावेद को पकड़कर तिलैया पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि घायल मां-बेटा को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया. यहां दोनों का इलाज चल रहा है. इधर, बाद में मामले में सामाजिक स्तर पर पहल होने से आरोपी युवक को पुलिस ने छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




