जर्जर आवास में रह रहे हैं करमा के बिरहोर
Updated at : 07 Jul 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन

मयूरहंड : करमा बिरहोर टोला में रहनेवाले बिरहोरों का आवास जर्जर हो गया है. 15 साल पूर्व बना बिरसा आवास का करकट, दरवाजे व खिड़की सड़ गये हैं. बरसात शुरू होते पानी टपकने लगा है. सोमवार की देर शाम बारिश से आवास में पानी भर गया. आवास में रखे अनाज व कपड़े भींग गये है. […]
विज्ञापन
मयूरहंड : करमा बिरहोर टोला में रहनेवाले बिरहोरों का आवास जर्जर हो गया है. 15 साल पूर्व बना बिरसा आवास का करकट, दरवाजे व खिड़की सड़ गये हैं. बरसात शुरू होते पानी टपकने लगा है.
सोमवार की देर शाम बारिश से आवास में पानी भर गया. आवास में रखे अनाज व कपड़े भींग गये है. उनके समक्ष रहने की समस्या उतपन्न हो गयी. डेगन बिरहोर व सोहन बिरहोर ने बताया कि बरसात में रहना मुशिकल है. बीती रात जाग कर बितायें. अधिक बारिश होने पर बिरहोर टोला स्थित मवि में शरण लेनी पड़ती है. करमा में 40 बिरसा आवास हैं. सभी जर्जर हो गये हैं. बिरहोरों ने कई बार आवास मरम्मत कराने की गुहार मुखिया व बीड़ीओ से लगायी, लेकिन अब तक पहल नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




