पेट्रोल भरवा कर बिना पैसा दिये भागे युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
पेट्रोल भरवा कर बिना पैसा दिये भागे युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा

रांची-टाटा मार्ग स्थित ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एक फ्यूल पंप से पेट्रोल डलवा कर भुगतान किये बिना भागने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

तमाड़. रांची-टाटा मार्ग स्थित ईचागढ़ थाना क्षेत्र के एक फ्यूल पंप से पेट्रोल डलवा कर भुगतान किये बिना भागने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के कई युवक एक कार (जेएच 05 के 4978) से पहुंचे और 15 सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया. पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसे दिये कार लेकर भाग निकले. फ्यूल पंप कर्मियों ने तुरंत कार का पीछा किया. इस बीच कार तमाड़ के नवाडीह मोड़ से जंगल की ओर तेज रफ्तार में घुस गयी. रफ्तार इतनी तेज थी कि रास्ते में कई जानवरों को रौंदते हुए कार आगे बढ़ती रही. ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए लोंद्रा गांव में कार को घेर लिया. गांव वालों ने कार सवार युवकों की जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद मामले की सूचना तमाड़ थाना को दी गयी. थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवारों को थाने ले आये. थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार देर शाम तक मामले को लेकर किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. मामले की जानकारी युवको के परिजनों को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola