सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी के पुल पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

तोरपा. तोरपा थाना क्षेत्र के कारो नदी के पुल पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के हाफू कजरा निवासी 22 वर्षीय जयमसीह बारला के रूप में की गयी है. वहीं घायल खूंटी के चलागी अकता गांव निवासी मंगल उरांव है. जानकारी के अनुसार दोनों एक बाइक में सवार होकर अकता से बसिया जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रही मंत्री नामक ननस्टॉप बस की चपेट में आ गये. जिसमें जयमसीह की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं घायल मंगल को तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर तोरपा पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा बाइक को जब्त कर ली है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों दसमाइल में पेंट-पुताई का काम करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola