मेले से लौट रहा युवक गोली लगने से घायल

Updated:
विज्ञापन
मेले से लौट रहा युवक गोली लगने से घायल

गंडू सिरमली में आयोजित मेले से वापस लौट रहे मुरहू के गुरमी गांव निवासी विष्णु महतो पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया गांव के समीप स्थित गंडू सिरमली में आयोजित मेले से वापस लौट रहे मुरहू के गुरमी गांव निवासी विष्णु महतो पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी. गोली उसके पैर पर लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को वह गंडू सिरमली में आयोजित मेला से लौट रहा था. इसी क्रम में कुछ अपराधियों ने उसे रोकने का प्रयास किया. जिसके बाद वह भाग गया. भागने के क्रम में अपराधियों ने उस पर गोली चला दिया. गोली विष्णु के पैर में लगी है. जिससे वह घायल हो गया. उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola