आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार आज से

Updated:
विज्ञापन

जिले में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक लगातार आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक लगातार आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत शुक्रवार को की जायेगी. कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों में पंचायत वार तथा नगर पंचायत क्षेत्र में वार्डवार शिविर लगाये जायेंगे. शिविर में सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन लिये जायेंगे. वहीं लोगों की समस्याओं और शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया जायेगा. इसके अलावा सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया जायेगा. शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में वरीय प्रभारी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola