मागहे बुरू पर्व में हुई पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
मागहे बुरू पर्व में हुई पूजा-अर्चना

अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा गांव में मंगलवार को मागहे बुरू पर्व का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. अड़की प्रखंड के कुजियाम्बा गांव में मंगलवार को मागहे बुरू पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांव के बड़ाम सरना स्थल में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उमाचरण पाहन की अगुवाई में ग्रामीणों ने मारंग देवता की पूजा-अर्चना की. सभी ने गांव के सुख-समृद्धि और खुशहाली, पशुधन की रक्षा और अच्छी बारिश होने की कामना की. पाहन ने बताया कि गांव में इसी दिन से खेती किसानी काम की शुरुआत होती है. जिसमें पूजा स्थल बड़ाम से हल चला कर धान के बीज डालते हुए किसान पाहन के घर तक पहुंचते हैं. मौके पर गांव के जीत सिंह पुरान, ग्राम प्रधान गोपाल पुरान, करम पुरान, मनोज पुरान, प्रह्लाद पुरान, शिबधन पुरान, त्रिलोचन पुरान, प्रदीप पुरान, सुधीर पुरान, बुका पुरान, नकुल पुरान, बुधू पुरान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola