जामुदाग में जंगली हाथियों ने सब्जी फसल को किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन
जामुदाग में जंगली हाथियों ने सब्जी फसल को किया नष्ट

हाथियों के झुंड किसानों के खलिहान में रखे धान ओर खेत में लगी सब्जी की फसल को नष्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

सोनाहातू. प्रखंड के गलऊ, सोनाहातू, जिन्तू, जामुदाग पंचायत में एक सप्ताह से हाथियों के झुंड किसानों के खलिहान में रखे धान ओर खेत में लगी सब्जी की फसल को नष्ट कर रहे हैं. शाम होते ही गांव में प्रवेश कर उत्पात मचा रहे है. किसानों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की मांग की है. वहीं शुक्रवार की रात जामुदाग गांव के किसान रीना देवी के खेत में लगी गोभी, शकरकंद, गेहूं, मड़ुआ आदि फसल को मन भर खाया ओर नष्ट किया है. फसल नुकसान की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू खेत जाकर नुकसान की जानकारी ली और वन विभाग से बात कर मुआवजा देने ओर हाथी भागने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Mahto

लेखक के बारे में

By Akhilesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola