जंगली हाथी ने तोड़ा घर, मां-बेटी बेघर

Updated:
विज्ञापन
जंगली हाथी ने तोड़ा घर, मां-बेटी बेघर

प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन जहां अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं वन्य जीवों का आतंक भी लोगों पर कहर बन कर टूट रहा है. बीते रविवार की देर रात एनएच-33 से सटे उलीडीह के टोला महुआडीह बोनडीह गांव में एक हाथी ने घर में सो रही मां-बेटी को बेघर कर दिया. पीड़िता अमूल्या देवी ने बताया कि वह अपनी पुत्री के साथ घर में सोयी हुई थीं. रात के समय अचानक कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं. जब उन्होंने बाहर झांक कर देखा तो एक विशालकाय हाथी को सामने पाकर उनके होश उड़ गये. इससे पहले कि वे कुछ समझ पातीं गजराज ने घर की दीवार को तोड़ दिया. किसी तरह जान बचाकर मां-बेटी सामने वाले घर में भागकर छिपीं. जिससे उनकी जान बच सकी. इस दौरान हाथी घर में रखे चावल की बोरी निकाल कर खा गय. शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए हाथी को खदेड़ा.

भुखमरी की कगार पर पीड़ितापीड़िता अमूल्या देवी ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करती है. भारी बारिश के चलते पहले ही जीना मुश्किल हो गया था. ऊपर से हाथी ने उनका आशियाना भी छीन लिया. घर क्षतिग्रस्त हो चुका है और खाने के लिए रखा चावल भी बर्बाद हो गया है. ऐसे में उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

बारिश में बर्बाद हुआ आशियाना और अनाज, प्रशासन बेखबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola