वार्ड पार्षद पद के चार ने लिया नाम वापस

Updated:
विज्ञापन
वार्ड पार्षद पद के चार ने लिया नाम वापस

खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी

विज्ञापन

खूंटी

. खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी. जिसमें अध्यक्ष पद से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. वहीं वार्ड पार्षद के चार प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है. नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में वार्ड संख्या एक से राजकुमार प्रसाद, वार्ड संख्या तीन से फूलकुमारी जायसवाल, वार्ड संख्या छह से अंजना देवी और वार्ड संख्या आठ से गोविंद राम शामिल हैं. इस प्रकार अब अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिसमें भाजपा समर्थित रानी टूटी, कांग्रेस समर्थित मनोनीत बोदरा और सोनम बागे शामिल हैं. वहीं 19 वार्डों में कुल 77 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं. सभी उम्मीदवारों के बीच शनिवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा. इसके बाद सभी उम्मीदवार अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर देंगे. वहीं 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola