वर्षा कुमारी 94.80% अंक लाकर पंच परगना क्षेत्र की टॉपर बनी

Updated:
विज्ञापन
वर्षा कुमारी 94.80% अंक लाकर पंच परगना क्षेत्र की टॉपर  बनी

मैट्रिक 2026 की परीक्षा में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बुंडू. झारखंड अधिविद परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक 2026 की परीक्षा में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. वर्षा कुमारी 94.80 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी. वर्षा कुमारी बुंडू प्रखंड के हेठ बुडाडीह गांव निवासी जयकुमार महतो और द्रौपदी देवी की पुत्री है. दूसरे स्थान पर पल्लवी कुमारी 86. 20%, दिव्या कुमारी 85 प्रतिशत के साथ तीसरा स्कूल टॉपर बनी. स्कूल में कुल 70 छात्राओं में से 45 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. इस शानदार रिजल्ट से वार्डन भूमिका कुमारी, शिक्षक अनल कुमार, सुनीता महतो समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है.

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola