पर्यटन क्षेत्र के विकास के फंड का पारदर्शी तरीके से उपयोग हो

Updated:
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र के विकास के फंड का पारदर्शी तरीके से उपयोग हो

जिले के पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर डीसी ने दिये निर्देश

विज्ञापन

खूंटी. जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन स्थलों के बेहतर रखरखाव, प्रबंधन एवं समग्र विकास को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा खूंटी जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटन स्थलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी. उन्होंने डोम्बारीबुरु, पेरवांघाघ, उलिहातु, पंचघाघ सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के रख-रखाव, प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिया. पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों के विकास हेतु संचालित व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए विभाग द्वारा प्राप्त फंड का प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये, ताकि जिले में पर्यटन को नयी दिशा मिल सके. बैठक में उप विकास आयुक्त अलोक कुमार,अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, डीएसपी मुख्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (एनआरईपी), भवन प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

जिले के पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर डीसी ने दिये निर्देश

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola