रमेश सिंह मुंडा महिला इंटर कॉलेज में बढ़ेगी सुविधा : विधायक

Updated:
विज्ञापन
रमेश सिंह मुंडा महिला इंटर कॉलेज में बढ़ेगी सुविधा : विधायक

महिला इंटर कॉलेज बुंडू में लड़कियों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

बुंडू. विधायक विकास कुमार मुंडा ने मंगलवार को बुंडू स्थित रमेश सिंह मुंडा महिला इंटर कॉलेज परिसर में अपने पिता पूर्व कल्याण मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और मुख्यमंत्री सारथी स्वरोजगार योजना का उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा नारी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश की सरकार काम कर रही है. महिला इंटर कॉलेज बुंडू में लड़कियों के शैक्षणिक सर्वांगीण शिक्षा के विकास कर मूलभूत समस्याओं को समाधान का प्रयास किया जाएगा. विधायक विकास कुमार मुंडा ने अपने पिता स्वर्गीय रमेश सिंह मुंडा के समाजसेवी राजनीतिक संघर्ष का वर्णन करते हुए कहा वह परिवार से ज्यादा सामूहिक सर्वांगीण समाज के विकास के बारे में सोचते थे. शिक्षा के विकास प्राथमिकता थी. जैक सदस्य डॉ राधा रमन साहू ने कहा रमेश सिंह मुंडा एक संघर्षशील राजनेता थे. सचिव अब्बू शाहिद अंसारी ने विधायक विकास कुमार मुंडा से महिला कॉलेज के विकास एवं नया कॉलेज भवन निर्माण करने की मांग की. समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शन किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को अतिथि के हाथों से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके अध्यक्ष डॉ रमेंद्र कुमार जायसवाल प्रिंसिपल मधुसूदन सिंह मुंडा, झारखंड अधिविध परिषद के सदस्य अली अल अराफ़ात, सांसद प्रतिनिधि मनोहर महतो, प्रखंड प्रमुख राजकुमार बिंजिया, रोहित सिंह मुंडा, मो मीनार, प्रदीप मुंडा, राजीव लोचन महतो, मानकी देवी सिंह मुंडा समेत गणमान्य लोग मौजूद थे.

पूर्व मंत्री शहीद रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री सारथी स्वरोजगार योजना का हुआ उद्घाटन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Ram Mahto

लेखक के बारे में

By Anand Ram Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola