अफीम व शराब के साथ दो लोग पकड़े गये

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 9:58 PM

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पारसाबेड़ा निवासी पोगरो मुंडा को 40 लीटर महुआ देशी शराब के साथ पकड़ा गया.

विज्ञापन

खूंटी

पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को शराब के साथ और एक अन्य व्यक्ति को अफीम व डोडा के साथ गिरफ्तार की है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पारसाबेड़ा निवासी पोगरो मुंडा को 40 लीटर महुआ देशी शराब के साथ पकड़ा गया. वह बाइक जेएच 01 बीए 2410 से शराब का चोरी-छुपे परिवहन कर रहा था. इस संबंध में पुलिस ने मुरहू थाना में कांड दर्ज कर उसे जेल भेज दी है. वहीं शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुरहू थाना क्षेत्र के जाते मधुटोली निवासी विलियम बोदरा को 960 ग्राम अफीम और 65 किलो डोडा के साथ पकड़ा गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ मुरहू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दी है. गिरफ्तारी अभियान में मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, रौशन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola